अफजलगढ़ में कालागढ़ बांध की मरम्मत व रखरखाव के क्लोजर के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम कालागढ़ का प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद के सांसद कुंवर सर्वेश सिंह से मिला। सांसद ने मौके पर ही मुख्य सचिव से वार्ता की। बताया गया कि मुख्य सचिव ने डैम की मरम्मत आदि कार्य करने की अनुमति दे दी है। इस पर करीब 25 करोड़ का खर्चा आने का अनुमान है।
गौरतलब है कि एशिया के सबसे बड़े कच्चे व 198 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता रखने वाला बांध मरम्मत व उचित रखरखाव न होने के कारण खतरे से जूझ रहा है। 20 साल से मरम्मत नहीं हुई है, जबकि इसके लिए हर 8-10 वर्ष में मरम्मत का प्रावधान है।
कालागढ़ बांध से बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, इलाहाबाद समेत 12 जिलों को पानी व बिजली की आपूर्ति होती है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम कालागढ़ के प्रतिनिधिमंडल में एके सिंह उप महाप्रबंधक उत्तराखंड जल विद्युत निगम, मनोज कश्यप अधिशासी अभियंता, अतुल शर्मा सहायक अभियंता, प्रदीप गुप्ता, योगेश सैनी रहे।