फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काला धन पास हो तो यहां डाल दीजिए’

Mon, 12 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मालन नदी पुल की दीवार पर नोटबंदी के चलते लिखी गई हास्यास्पद पंक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में नोटबंदी के बाद से जहां आम आदमी के जीवन से लेकर कारोबार तक प्रभावित है। वहीं, ऐसे हालात में भी कुछ लोग अजब संदेश लिखकर इस माहौल को मजाकिया बना रहे हैं। नेशनल हाईवे पर स्थित मालन नदी पुल की दीवार पर किसी ने लिख दिया है- ‘जिसके पास भी काला धन हो, इसके पीछे डालकर जाइएगा।’ इसी तरह कुछ अन्य जगहों पर भी दीवारों और पुलों पर ऐसे संदेश लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नजीबाबाद के व्यापारिक प्रतिष्ठान हों या मंडी, फड़ कारोबार हो या सराफा बाजार। हर तरफ नोटबंदी का असर दिख रहा है। किराना प्रतिष्ठान संचालक अंकुर राजपूत बताते हैं वे दुकान पर नमकीन बेचते हैं। नमकीन कारखाने से थोक पर लाई जाती है। कारखाना संचालक करेंसी के अभाव में नमकीन उधार तो दे रहे हैं। लेकिन मांग के अनुरूप उन्हें नमकीन नहीं दी जा रही। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। 

कारोबारी दीपक गर्ग का कहना है कि 10, 20, 50 और 100 रुपये के पर्याप्त नोट न मिलने से करीब 60 से 70 प्रतिशत सेल कम हो गई है। प्राइवेट अस्पताल में एक मरीज की तीमारदार नरगिस बताती हैं कि पर्स में 500 रुपये का नोट होने पर वे कई बार परेशान हो चुकी हैं। कभी डॉक्टर, तो कभी मेडिकल स्टोर वाले 500 रुपये का नोट लेने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन


ऐसे हालात के बीच ही कुछ लोगों की ओर से लिखे गए अजब संदेश इन दिनों सभी की जुबान पर हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों के बीच कुछ लोग काला धन वालों से उम्मीद लगाए हुए हैं कि शायद वहीं अपने अतिरिक्त पैसे सड़कों पर डाल दें। वहीं, कुछ लोग इसे मजाक करने का हिस्सा मान रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें