स्लोगन प्रतियोगिता में काजल प्रथम
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़े के तहत आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य एके मित्तल के निर्देशन में बृहस्पतिवार को भारत की स्वतंत्रता-भारत के सपने, नई शिक्षा नीति, भारतीय सेना आदि विभिन्न विषयों पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, अमन जोशी ने द्वितीय, सबीना और शुभम ने संयुक्त रूप में तृृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. मनीष गुप्ता, डा. शैलेंद्र पाल, डा. प्रवीण सिंह शामिल रहे।
उधर, साहू जैन कालेज के रोवर्स-रेंजर्स निपुण शिविर का चौथे दिन कैंप क्राफ्ट केे समर्पित रहा। प्रशिक्षिका पुष्पा चौहान ने रोवर्स-रेंजर्स ने तंबू बनाने के साथ तंबू उखाड़ने और पैक करने की प्रक्रिया सिखाई। इसके अलावा ट्रेसिल ब्रिज और रस्सी की सहायता से सीढ़ी बनाना भी सिखाया गया। रोवर्स लीडर डा. बेनर्जी और रेंजर्स लीडर डा. प्रवीण सिंह ने रोवर्स-रेंजर्स की विभिन्न टोलियों ने क्राफ्ट गतिविधियों से रंग बिरंगे शिविर बनाए।