फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋणमाफी के नाम पर सिर्फ छल

Tue, 10 Oct 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
डाक बंगले में प्रेसवार्ता करते रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार अंग्रेजों की सरकार कर तरह काम कर रही है। देश को चोर की नजर से देखा जा रहा है। किसानों के लिए विकास की कोई नीति नहीं है। नई गन्ना नीति लाकर किसानों को लाचार करने की कोशिश की जा रही है। ऋण       माफी के नाम पर बड़े बड़े आयोजन कर कर्जदार और किसानों से छल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है। सरकार ने ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया और कहा गया कि ट्रैक्टर सड़क पर    नहीं बल्कि खेत में चलता है। अब ट्रैक्टर पर रोड टैक्स लगाने की      भी तैयारी की जा रही है, जबकि खाकरा पर टैक्स कम किया गया है। नोटबंदी एक गलती थी, लेकिन भाजपा इसे स्वीकार नहीं कर रही  है। कहा कि बागपत में सुमित  कुमार को सुमित गुर्जर बताकर पुलिस ने घर से उठाकर एनकाउंटर कर दिया 7 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह कहकर अफसरों की पीठ थपथपा रहे हैं कि उनके यहां अपराधियों को सीधा ठोक देते हैं। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री को खुद कानूनी प्रक्रिया में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि सुमित के खिलाफ किसी भी थाने में एक भी केस दर्ज नहीं था। इसके विरोध में सुमित के गांव में 16 अक्तूबर को शोक सभा बुलाई गई है। शोक सभा में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
 बिजनौर के दरोगा सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड में अब तक उनके परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्कृति को खुद भूल रही  है। भाजपा के पास विकास का विजन नहीं है। ताजमहलन को टूरिज्म बुकलेट से ही बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि साल 2009 में गन्ने के एफआरपी को लेकर रालोद ने लड़ाई लड़ी थी। अब भाजपा सरकार कॉम्पेक्ट केन पॉलिसी लाकर किसानों को लाचार बनाना चाहती है। इसमे किसान पेमेंट न करने वाली शुगर मिलों को ही गन्ना सप्लाई करने को बाध्य रहेंगे। मिल मालिकों के दबाव में पावर कोल्हूओं को बंद कराया जा रहा है। इससे मिलों की तानाशी हो जाएगी। लेकिन रालोद ऐसा नहीं होने देगी। 12 अक्तूबर को मेरठ में होने वाले सम्मेलन में यह मुद्दा उठाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी पार्टियां निकाय चुनाव की तैयारी कर रही हैं, जबकि रालोद जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरणों से टैक्स हटना चाहिए और किसानों को लागत पर लाभकारी मूल्य के फॉर्मूले से फसलों के दाम मिलने चाहिएं। इस दौरान वेस्ट यूपी अध्यक्ष डा.अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, अजीत राठी, मुनिदेव शर्मा, राहुल सिंह, आशु राणा, हरपाल सिंह, अनंत चौधरी, अजयवीर एडवोकेट, यादराम चंदेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें