फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी जिंदा है या नहीं, बस इतना बता दो साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र में एक मां ऐसी है, जिसके लिए हर दिन एक नई पीड़ा लेकर आता है। छह महीने से वह थाने की चौखट पर खड़ी होकर सिर्फ एक सवाल पूछ रही है, “मेरी बेटी कहां है?” लेकिन पुलिस के पास कोई जवाब नहीं होता। न कोई सुराग, न कोई सूचना, बस तारीखें बदल रही हैं और एक मां की आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हयातनगर निवासी शबाना पत्नी शहाबुद्दीन ने करीब छह माह पूर्व थाने में तहरीर देकर नगर निवासी अजीम अहमद पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। कुछ दिन बाद आरोपी अजीम तो वापस स्योहारा आ गया, लेकिन शबाना की बेटी आज तक घर नहीं लौटी। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने नौ सितंबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी युवती का कोई अता-पता नहीं चल सका है। शबाना रोज थाने आती है।
कभी हाथ जोड़कर, कभी रोते हुए, हर बार यही उम्मीद लेकर आती है कि शायद आज कोई खबर मिलेगी। मगर हर दिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ता है। हर बार पुलिस का वही रटा रटाया जवाब मिलता है पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें