सुआवाला से भूतपुरी मार्ग पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में प्राइवेट बस के पलटने से छह से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों की चीखपुकार मच गई सभी घायलों को अफजलगढ़ के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में 50 यात्री सवार थे। चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर बाद ठाकुरद्वारा से प्राइवेट बस सवारियां लेकर भूतपुरी आ रही थी। गांव सुआवाला और भूतपुरी के बीच ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस के पलटने से शेरकोट निवासी शहनाज, अफजलगढ़ निवासी सलमा, बलिया निवासी करन सिंह और उनकी पत्नी राखी, पुत्र अर्पित घायल हो गए। बस के पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। लोगों का कहना था कि चालक बस को तेजी से चला रहा था। कई बार रफ्तार कम करने का सुझाव देने पर भी वह नहीं माना। जब बस सुआवाला और भूतपुरी के बीच में पहुंची., तो सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई।