नगीना के ग्राम रावल हेड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को टिप्स देते आईएएस ट्रेनी जुनै?
- फोटो : BIJNOR
जुनैद ने छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
नगीना। नगीना निवासी आईएएस ट्रेनी जुनैद अहमद बुधवार क्षेत्र के ग्राम रावलहेड़ी में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उन्हें अपना लक्ष्य चुनने और उसे पाने के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने दोपहर का मिड-डे मील भी खाया।
जुनैद अहमद अपने पिता जावेद अहमद के साथ स्कूल पहुंचे तो छात्र-छात्राओं में उनके साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने को भीड़ लग गई। जुनैद अहमद ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें सफलता के टिप्स दिए। जुनैद अहमद ने कहा कि आईएएस या एक बड़ा अधिकारी बनने के लिए जरूरी नहीं कि आप स्नातक तक की शैक्षिक परीक्षाओं में टॉपर रही हो। उन्होंने कहा की आप जीवन में कुछ भी बनें लेकिन ईमानदारी, लोगों की सेवा और अच्छे संस्कार कभी नहीं भूलना चाहिए। कहा कि जीवन में कभी भी आदमी को हार नहीं मानी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह आज छुट्टी के बाद घर जाकर एक डायरी में अपने जीवन का मिशन लिखें तथा उसे टारगेट बना कर लग जाएं। इस मौके पर आईएएस ट्रेनी जुनैद अहमद ने छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर का मिड-डे मील का भोजन भी खाया। इस मौके पर 2019 की परीक्षा में स्कूल को टॉप करने वाली छात्रा उंशा परवीन को स्कूल द्वारा पुरस्कार स्वरूप दी गई साइकिल भेंट की। जुनैद अहमद ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में जावेद अहमद, सैयद जुबेर जैदी, प्रधानाचार्य निशा रानी, मारिया रशीद, भावना, सारिका, रेनू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन शिक्षाविद परवेज आदिल ने किया।