फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निडर होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करें पत्रकार : राजेंद्र सिंह

Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते सूचना आयुक्त राजे
विज्ञापन
नगीना। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से निडर होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आह्वान किया। बिजनौर जिले को गौरवशाली बताते हुए उन्होंने कहा कि देश का भारत नाम बिजनौर ने ही दिया है।
विज्ञापन

प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार की रात एमएम इंटर कॉलेज के प्रांगण में विचार गोष्ठी में उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास व हिंदी समाचार पत्रों के प्रकाशन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने माना आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता करना कठिन व जोखिम भरा कार्य है। उन्होंने पत्रकारों से अपने आपको सुधारने तथा दूसरों की गलती न ढूंढने का भी आह्वान किया। पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर कहा कि पतन समाज में सब जगह हुआ है।
गिरावट अकेले सिर्फ पत्रकारिता में नहीं आई। सभी को अपना चरित्र बेहतर बनाना पड़ेगा। अकेला पत्रकार कैसे सभी को सुधार सकता है। उन्होंने पत्रकारों से अच्छी सोच रखने, अच्छा बोलने और अच्छा लिखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद बिजनौर के गौरवशाली इतिहास व यहां से निकले प्रतिभाशाली लोगों की भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान उर्फ बॉबी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति लाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज बाल्मीकि, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रतेंद्र बिश्नोई आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें