फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश में होश मत खोओ

Thu, 07 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में एक बाइक पर सवार पांच युवक खुलेआम ट्रैफिक नियमों का कर रहे हैं उल्लंघन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में  ईद की खुशियां  मना रहे युवा दिन में कई बार जोश में होश खो बैठे। एक बाइक पर पांच और छह युवा दिन में कई बार बाइकों को  दौड़ाते नजर आए। ऐसे में जोश में बाइक पर नियंत्रण खो देना कभी भी युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जहां क्षेत्र में परंपरागत ढंग से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया, वहीं कई जगहों पर युवाओं की टोलियों ने खुशी और उल्लास की हदें पार करते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। शहर की सुनसान पड़ी सड़कों पर एक-एक बाइक पर पांच-पांच और छह-छह युुवा बैठकर बाइकों को तेजी से दौड़ाते नजर आए। डबल फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जारी है। रेलवे क्रॉसिंग 482 क्षेत्र में मार्ग की हालत काफी बदहाल है। ऐसे में जोश खोना युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें