फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खो-खो प्रतियोगिता में जेजीबी क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्टेडियम में हुआ खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

-आज स्टेडियम में फाइनल होगा कबड्डी का मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो बालक वर्ग में जेजीबी क्लब बिजनौर की टीम विजेता बनी।

बुधवार को स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूल, क्लब की टीम ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक वर्ग सेमीफाइनल में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ए और आरजेपी टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम ए टीम जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरी प्रतियोगिता हीमपुर बुजुर्ग बिजनौर और नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बी के बीच हुई। इस मैच में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बी टीम विपक्षी टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। इसके अलावा कबड्डी बालिका वर्ग सेमीफाइनल का पहला मैच झांसी की रानी क्लब और संतोषी क्लब के खेला गया। जिसमें झांसी की रानी क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्योहारा टीम के बीच हुआ। इस मैच को जीतकर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम फाइनल में पहुंची। कबड्डी का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, हिमांशु बाबू, जितेंद्र कुमार, अंशु चौधरी, चित्रा चौहान, सचिन डांगी, मोहम्मद नदीम, संजीव कुमार दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें