-सरकार की लाभकारी योजना हर पात्र तक पहुंच रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रदेश विकास के पथ पर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़कर विकसित राज्यों में अपना नाम दर्ज करा रहा है।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था कि उप्र को पिछड़े हुए राज्य की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन आज मुख्यमंत्री के अथक परिश्रम से पूरी दुनिया में प्रदेश की छवि बदली है। विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों और योजनान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कार्मिकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विकास भवन प्रांगण में लगी प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए कर जानकारी दी गई। डीएम अंकित अग्रवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुए। डीएम ने दिव्यांगजनों को 20 ट्राई साइकिल, 10 व्हीलचेयर तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तहत चयनित 10 लाभार्थियों को ओडीओपी टूल किट और 10 सिलाई मशीन प्रदान की गई।
दस शिक्षक और पांच किसानों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने 10 शिक्षकों को सम्मानित किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रामस्वरूप, लल्लू सिंह, ज्ञान सिंह, रघुवीर, परमा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।