फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंद मकान के ताले तोड़कर 20 लाख के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गांव गैंडाजूड़ में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर परिजनों को मुख्य गेट और कमरों के ताले खुले मिले, जबकि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने करीब 11 तोले सोना, ढाई किलो चांदी और 60 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी दी है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

रफी उर्फ गुड्डू दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी शबनम परवीन शनिवार को अपने मायके सहसपुर गई हुई थीं। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने पिता नसीम अहमद के साथ घर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला खुला मिला। अंदर जाने पर कमरों के ताले भी खुले हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर जेवरात और नकदी गायब मिली। शबनम परवीन के अनुसार, घर में उनके छह तोले सोने और डेढ़ किलो चांदी के जेवर रखे थे। इसके अलावा उनकी बहन शबाना के पांच तोले सोने और एक किलो चांदी के जेवर भी घर में रखे हुए थे। शबाना अपने चचेरे देवर की शादी में शामिल होने आई थीं। दोनों बहनों के कुल 11 तोले सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। इसके अलावा घर में रखे 60 हजार रुपये भी गायब मिले।

सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ धामपुर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। कोई भी ताला टूटा हुआ नहीं पाया गया। सभी ताले चाबी द्वारा खोले गए हैं। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। - डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें