फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तप रहा जेठ, नौतपा आना अभी शेष

विज्ञापन
हाय ये गर्मी। बिजनौर में भीषण गर्मी से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। ज्येष्ठ (जेठ) माह चल रहा है और अभी नौतपा आना बाकी है। उससे पहले तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पारा बढ़ने से लोगों को सुबह से ही गर्मी से खूब सताया। उमस और गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के ठंडी हवा चल रही थी लेकिन जैसे-जैसे सूर्यदेव ने दर्शन दिए, तापमान में वृद्धि होने लगी। सुबह 10 बजे तक तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था, जो दोपहर में बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मगर, लोगों को दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिनभर में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलती रही। इससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल रहा। 20 मई को इससे पहले छह सालों में इतना तापमान नहीं पहुंचा था। इससे साफ जाहिर है कि तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गर्मी की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी हो गई। वहीं, बाइक सवार लू से बचने के लिए सिर और मुंह पर गमछा बांधकर घरों से बाहर निकले। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
25 मई से दो जून तक रहेगा नौतपा : हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा लगता है, जिसमें 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से इसकी शुरुआत होती है। यह साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे पास होता है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। यह अवधि गर्मी का चरम और वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी है।ट

हाय ये गर्मी। बिजनौर में भीषण गर्मी से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें