नगीना में जीवन धारा अस्पताल सील करते नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद देशवाल। स्रोत विभाग
कोतवाली देहात। नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने नगीना के जीवन धारा अस्पताल व एक क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान कोई प्रमाण पत्र न दिखाए जाने पर अस्पताल तथा क्लीनिक दोनों को सील कर दिया गया है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि नगीना स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल के संबंध में सूचना मिली थी कि आठ माह की गर्भवती जीनत पत्नी फैजान निवासी ग्राम गोपीवाला अस्पताल में भर्ती थी। उसका शिशु मृत था, जिसके कारण उसके जीवन को खतरा था। जीनत को सीएचसी नगीना एंबुलेंस से भिजवाया गया।
मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। वहां कोई प्रशिक्षित स्टाॅफ भी नहीं था। नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया। उधर, ग्राम कस्बा कोटरा में डॉ. मान सिंह के क्लीनिक पर छापेमारी की गई। नोडल अधिकारी के अनुसार डॉ. मान सिंह को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा क्लीनिक को सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आसपास के डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए। संवाद