फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी15 दिन और बंद रहेगी जनता एक्सप्रेस

Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद  में देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन अभी अगले 15 दिन तक नहीं होगा। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को एक मार्च से चलाने का फैसला लिया था, लेकिन अब 15 मार्च तक ट्रेन रद रहेगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेन देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन दिसंबर के द्वितीय पखवाड़े में रद किया गया था। पहले फरवरी के द्वितीय पखवाड़े में ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में रेलवे ने एक मार्च से ट्रेन का संचालन पुन: शुरू करने की जानकारी दी। रेलवे विभाग के सूत्रों के अनुसार अब इस ट्रेन का संचालन मार्च के प्रथम पखवाड़े में नहीं हो सकेगा। 15 मार्च तक ट्रेन रद रहने की सूचना से क्षेत्रीय एवं उत्तराखंड के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें