फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेला: चार हजार मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जन आरोग्य मेला: चार हजार मरीजों ने कराया उपचार
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को पीएचसी पर जनस्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब चार हजार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पिछले कई महीने से जनआरोग्य मेले का आयोजन बंद था। दूसरी लहर का असर कम होने के बाद रविवार से फिर से जनअरोग्य मेलों का आयोजन शुरू किया गया। जिले भर में 62 स्थानों पर कैंप लगाया गया। 120 चिकित्सकों और 525 मेरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच की। सुबह से ही कैंपों पर मरीजों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। कुल तीन हजार 847 मरीजों की जांच की गई। एक हजार 507 पुरुषों, एक हजार 767 महिलाओं व 573 मरीजों की जांच हुई। मेलों में 280 परिवारों को गोल्ड कार्ड भी वितरित किए गए। सीएमओ डा.विजय कुमार गोयल ने बताया कि सभी आरोग्य मेले का सफल आयोजन हुआ और जनता ने इसका लाभ उठाया। शासन के निर्देशानुसार आगे भी जनआरोग्य मेला आयोजित होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें