फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया

Tue, 03 Jul 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर-मेरठ हाइवे पर जाम लगा रहे हल्दौर के ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  हल्दौर के अक्षय पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ कलक्ट्रेट में धरना देकर हंगामा किया। बाद में आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने घायल   अक्षय को जमीन पर लेटाकर जाम लगा दिया। शहर कोतवाल बिजेंद्रपाल राणा ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी अक्षय पर सात जून को वैभव प्रताप सिंह, लव प्रताप, अंकित, शिवा ने  चाकुओं से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अक्षय के दोस्त विपिन को भी बेेेरहमी से पीटा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ रही है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। 12 जून को हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगाया था। उस समय अफसरों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा लिया, जबकि बाकी खुलेआम घूम रहे हैं। 
परिजन सोमवार को मोहल्ले के लोगों के साथ घायल अक्षय को एंबुलेंस से बिजनौर लाए। कलक्ट्रेट में ये लोग धरना देकर बैठक गए। जब काफी देर तक उनकी सुनवाई नहीं हुई तो इकट्ठा होकर आरजेपी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां घायल अक्षय को सड़क पर लेटाकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि हमलावर उनके ऊपर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस हमलावरों से हमसाज है। शहर कोतवाल बिजेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वालों को हमलावरों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खोला गया। इस     दौरान अनिल, संदीप, मुकेश, दीपक अक्षय की मां सीमा, आरती, कलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें