फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश जल निगम को पूर्व भांति नमामि गंगे, जल जीवन मिशन, नगर विकास आदि के कार्य जल निगम से ही कराने के फैसले का स्वागत किया। इसके अलावा जल निगम कर्मियों का पिछले छह माह का बकाया और मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने की समस्या का समाधान न होने पर खेद प्रकट किया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में भोजन अवकाश में अधिशासी अभियंता भरत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जल निगम में कार्यरत 25 हजार अधिकारी/कर्मचारी/पेंशनर्स का पांच माह का बकाया भुगतान नहीं किया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है। मृतक आश्रितों के परिवार के सदस्यों की वर्ष 2018 से अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली। इस अवसर पर समिति जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, संयोजक अमीर हैदर जैदी, इंजीनियर एनएम गुप्ता, दर्शनलाल, केके शर्मा, आरिफ रजा, अलबेल सिंह, एम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें