बिजनौर। स्पा सेंटर में युवती से मसाज कराते हुए पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी फिलहाल जेल में बंद है। जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी। इसी मामले में डीपीआरओ ने बलॉक अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर की। निलंबन की संस्तुति डीएम को की गई। जिस पर डीएम ने वीडीओ को निलंबित कर दिया है।
नजीबाबाद में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने मसाज सेंटर में छापामार कर 14 लोगों को पकड़ लिया था। जिनमें पांच युवतियां और नौ युवक शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए लोगों में सामान्य लोग ही नहीं बल्कि ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित डबास निवासी सिखेड़ा और इसी गांव का ठेकेदार पवन भी गिरफ्तार हुआ। सभी लोग स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों की ओर से जमानत की अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय है। ऐसे में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य आरोपियों को जेल जाना पड़ा।
ग्राम पंचायत अधिकारी के पकड़े जाने की खबर शनिवार को महकमे के मुखिया तक भी पहुुंच गई। जिस पर डीपीआरओ ने किरतपुर के सहायक पंचायत अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। डीपीआरओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी, जिस पर डीएम ने वीडियो को निलंबित कर दिया।
- जिले भर में चल रहे हैं स्पा सेंटर
अभी सिर्फ नजीबाबाद में ही स्पा सेंटर पकड़ा गया है, जबकि जिलेभर में स्पा सेंटर चल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर चार स्पा सेंटर हैं। जिनमें युवतियां मसाज ही नहीं करती, बल्कि अनैतिक काम होने की चर्चाएं रहती हैं। जिला मुख्यालय पर जिस दुकान में एक स्पा सेंटर चल रहा है, उस दुकान का स्वामी खुद पुलिस को अनैतिक काम होने की आशंका जाहिर कर चुका है।
वर्जन:::
ग्राम विकास अधिकारी के स्पा सेंटर में पकड़े जाने के बाद जेल जाने की जानकारी मिली। सहायक विकास अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई। जिसे डीएम को भेजा गया। डीएम ने इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। - सतीश कुमार, डीपीआरओ
नजीबाबाद में स्पा सेंटर पर छापामारी हो चुकी है। जिले में अन्य जगहों पर भी स्पा सेंटर संचालित होने की जानकारी कराई जा रही है। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी