बिजनौर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर भगवान श्रीजगन्नाथ का रथ खींचा। इस दौरान भक्तिगीत बजते रहे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा शाम को शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के रथ को रस्सियों से खींच रहे थे। रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति विद्यमान थी।
बैंड पर बने अनेक भक्तिगीतों पर श्रद्धालु थिरकते भी चल रहे थे। भाजपा नेता रावेंद्र सिंह, धामपुर शुगर मिल्स के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने भी रथ खींचा। रथयात्रा का सिविल लाइंस पर अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। रथयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बाबा हरिहर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
रथयात्रा में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक राधारमण दास, अगम कर्णवाल, अश्वनी कुमार, अवधेश कुमार, पीयुष कुमार, राकेश कर्णवाल, उपमा देवी, सरला देवी, नवेदिता कर्णवाल, खुशबू कर्णवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।