फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे रुकी रही जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोलन के चलते खड़ी जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
चार घंटे रुकी रही जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद/नगीना (बिजनौर)। किसानों के रेल रोको आंदोलन से कारण जबलपुर से हरिद्वार जा रही स्पेशल ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पर चार घंटे रुकी रही। जिसके कारण कुंभ स्पेशल से हरिद्वार जा रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। किसानों ने मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर धरना दिया। जिसके कारण नजीबाबाद, लक्सर और आसपास के स्टेशनों पर ही ट्रेनों को रोक दिया गया था।
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन के तहत नजीबाबाद से करीब 12 किलोमीटर दूर मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जिसके चलते रेलवे ने नजीबाबाद, लक्सर तथा आसपास के स्टेशनों पर ही ट्रेनों को रोक दिया। कोयंबतूर जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को 12 बजे मौअज्जमपुर नारायण स्टेशन से पूर्व नजीबाबाद स्टेशन पर ही रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह, सीएमआई राकेश कुमार सिंह, सीआईटी गजे सिंह, आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार, जीआरपी प्रभारी बॉबी कुमार ने चार घंटे तक नजीबाबाद में फंसे जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को भोजन आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं जुटाईं। शाम 4:05 बजे ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। वहीं, नजीबाबाद से मुरादाबाद जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन को धामपुर-नगीना क्षेत्र में रोका गया। ट्रेन सायं 4:35 बजे नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुई। लक्सर जंक्शन पर भी कुछ ट्रेनों को किसानों के आंदोलन के चलते रोका गया। नजीबाबाद स्टेशन पर एक बीटीपीएन मालगाड़ी को भी प्याला राजस्थान जाने के लिए साढ़े चार घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं, किरतपुर के रेलवे स्टेशन मास्टर शशिकांत मिश्रा ने बताया कि 12 बजकर 17 मिनट पर उपासना एक्सप्रेस (हरिद्वार से हावड़ा) गुजरनी थी, लेकिन लाइन बाधित होने की वजह से उसे नजीबाबाद स्टेशन पर ही रोक दिया गया। नगीना के स्टेशन मास्टर मनवीर सिंह मीना ने बताया कि नगीना से होकर गुजर रही हावड़ा देहरादून स्पेशल ट्रेन को 03.50 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक दिया गया। किसानों का धरना समाप्त होने के बाद ही ट्रेन को नजीबाबाद रवाना किया गया।
विज्ञापन

चार घंटे तक यात्री हुए हलकान
नजीबाबाद। सतना मध्यप्रदेश से हरिद्वार जा रहीं द्रोणा स्थली आश्रम की छात्राओं सहित जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को किसान आंदोलन के चलते चार घंटे तक नजीबाबाद स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। नजीबाबाद पहुंचने के बाद जब यात्रियों को चार घंटे तक स्टेशन पर रुकने की जानकारी मिली तो अनेक यात्रियों ने गंतव्य से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ट्रेन छोड़ दी। यात्री निजी वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने का इंतजार करतीं द्रोणा स्थली आश्रम की छात्राएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें