फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद के मौअज्जमपुर नारायण में प्रदर्शन के बाद एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मोअज्जमपुर नारायण रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार को किसान विरोधी बताया।
भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक पर सामूहिक धरना देते हुए सभा का आयोजन किया। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने नजीबाबाद और लक्सर स्टेशन पर ट्रेनें रोक दीं। कुलदीप सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जबरन कृषि कानून थोपकर किसानों के कृषि और भूमि अधिकारों पर पूंजीपतियों का कब्जा कराने का षड्यंत्र का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राकेश प्रधान के संचालन में धरना सभा में भोपाल राठी, धीर सिंह, दुष्यंत कुमार, बेगराज सिंह, उस्मान खान, नितिन चौधरी, महेंद्र सिंह, मो.आफाक, नरदेव सिंह, अजीत सिंह, भोपाल राठी, धीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रूकन राजपूत, दुष्यंत राणा, अशोक चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, राजवीर काकरान, अरविंद राजपूत, विजय पाल सिंह, मदन पाल सिंह, जिबरीस अहमद सहित अनेक किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।
इसके बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह को प्रधानमंत्री और डीएम के नाम कृषि कानून को वापस लेने सहित क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। लक्सर के जीआरपी सीओ सोनी के अतिरिक्त सिविल और जीआरपी की ओर से जीत सिंह, किरनपाल सिंह, भारत सिंह, अमरपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल उपस्थित रहा। स्टेशन मास्टर शशिकांत ने बताया कि धरने के चलते ट्रेनों को कंट्रोल की सूचना पर मोअज्जमपुर स्टेशन से पूर्व ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

मोअज्जमपुर नारायण स्टेशन से पूर्व रोकी ट्रेनें
नजीबाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने मोअज्जमपुर रेलवे स्टेशन पर 12 बजे रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया। किसानों ने रेलवे प्लेटफार्म पर ही भोजन चाय आदि की व्यवस्था की। किसान नेताओं ने दावा किया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन के दौरान रेल यात्रियों के लिए भी भोजन और चाय की व्यवस्था जुटाई थी। लेकिन रेल प्रशासन ने धरना स्थल से पूर्व के स्टेशनों पर ही ट्रेनें रोक दीं।

नजीबाबाद के मौअज्जमपुर नारायण स्टेशन पर रेल ट्रेक पर धरना प्रदर्शन में हुक्का गुड़गुड़ाते भाकि?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर रेल ट्रेक पर बैठे किसान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें