फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: आईटीआई के लापता छात्र का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 22 Sep 2019 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में लापता युवक का शव गांव के तालाब से मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। रात भर तलाश करने के बाद गोताखोरों ने रविवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से निकाला। वहीं परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सादपुरी निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र विकास उर्फ पीके (18) शनिवार दोपहर परिजनों का बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों के मुताबिक शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की। हर जगह तलाश करने पर भी युवक का कोई सुराग नहीं चला। परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना नूरपुर पुलिस को दी। मौके पर प पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ करके लौट गई। 

यह भी पढ़ें: सरहदें: पाकिस्तान में बेबस है मां तो यहां मजबूर भाई-बहन
विज्ञापन


रविवार को सुबह के समय अचानक गांव के एक किशोर ने तलाब के पास पड़ी युवक की घड़ी परिजनों को लाकर दी। युवक के तालाब में डूबने की आशंका से गांव के कुछ तैराक व्यक्तियों ने गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू की। रात भर कोशिश करने के बाद रविवार सवेरे गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक विकास नगीना से आईटीआई कर रहा था। रविवार को वह दिल्ली सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने जाने वाला था। मृतक के परिजनों ने नूरपुर थाने में हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें