फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खूब बरसे भादों के मेघ, जलमग्न हुई शहर में सड़कें और गांवों में खेत

विज्ञापन
बिजनौर में बारिश से हुए जलभराव से निकलती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
-मौसम विभाग आज भी जता रहा झमाझम बारिश होने का अनुमान
विज्ञापन

- जिले में देर रात से लगातार पड़ रही बारिश, मिली गर्मी से राहत
- 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, धीमी रही वाहनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/कालागढ़। जिलेभर में बुधवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार दिन में भी बदरा जमकर बरसे। बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। जिले भर में 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जिले में लोगों को बारिश का काफी दिनों से इंतजार था। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को शाम तक नहीं रूकी। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों की गर्मी से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।
विज्ञापन

शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बारिश में लोग छाता लेकर अपनी मंजिल तक पहुंचे। वहीं, बाइक सवार भी भीगते हुए नजर आए।
अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी पूरे दिन झमाझम बारिश होने का अनुमान है।
उधर, कालागढ़ में रामगंगा बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्र में बारिश हो रही है। मारचूला, नौला, चौखुटिया, रानीखेत, लैंसडॉन व कालागढ़ में बारिश हो रही है। कालागढ़ में 55.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
बृहस्पतिवार को पूरे दिन बारिश हुई। इससे बाजार भी प्रभावित हुआ। बारिश के कारण जरूरत होने पर लोग घरों से बाहर निकले। ग्राहक कम होने पर दुकानदार खाली बैठे नजर आए। शाम के समय बारिश हल्की होने पर लोग घरों से बाहर निकले।
बसों में यात्रियों की संख्या कम रही
बारिश होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। एआरएम पीएल पथरिया ने बताया कि बसों के खाली दौड़ने के कारण निगम को करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। क्योंकि धामपुर डिपो की बसों में सामान्य तौर पर करीब 20 हजार यात्री यहां से गंतव्य आते जाते हैं। जिससे रोडवेज डिपो को प्रतिदिन नौ लाख की प्रतिदिन की आमदनी होती है।
फसल के लिए वरदान साबित होगी बारिश
धामपुर। किसानों ने बारिश को गन्ना, धान, पशुचारे की फसल के लिए वरदान बताया। गांव भवानीपुर, खदाना, चाकरपुर उमरी, सरकड़ा, मोरना, सलावा, सरथल माधो के किसानों ने बताया कि बारिश फसलों के लिए अच्छी है। इससे फसलों को भारी लाभ मिलेगा।

स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या रही नगण्य
जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई थी। इसका असर स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पर भी पड़ा। परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों में 30 से 40 प्रतिशत ही उपस्थिति नजर आई। कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए बारिश का इंतजार करते रहे। बारिश नहीं रुकने पर बाद में वे स्कूल नहीं गए।
विज्ञापन


गन्ना और धान की फसल के लिए बारिश सोना की तरह बरस रही है। इस साल क्षेत्र में कम बारिश हुई थी। इससे गन्ना और धान का उत्पादन प्रभावित हो रहा था। जिसे दोनों फसलों को लाभ मिलेगा। - हरज्ञान सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें