फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शूटिंग प्रतियोगिता में नितिन कुमार, देवांश और अर्पित प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 68 वीं जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपदीय 68 वीं शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज केलनपुर में हुआ। एअर राइफल पीप साइड प्रतिस्पर्धा में अंडर 14 बालक वर्ग में नितिन कुमार ने प्रथम, अंडर 17 बालक वर्ग में देवांश ने प्रथम, अंडर 19 बालक वर्ग में अर्पित कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा अंडर 17 बालिका वर्ग में श्रेया चौहान ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 19 बालिका वर्ग में अनुष्का तोमर ने प्रथम, ओपन साइड अंडर 14 बालक वर्ग में शशांक तोमर ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 19 ओपन साइड बालक वर्ग में मुदस्सिर एवं अंडर 14 ओपन साइड बालिका वर्ग में नितिका ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

एयर पिस्टल में अंडर 17 बालक वर्ग में अंश लांबा प्रथम स्थान, ललित मोहन शर्मा द्वितीय स्थान, गुंजित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 बालक वर्ग में उमंग तातरान ने प्रथम, यश कुमार ने द्वितीय, निक्षित कुमार ने तृतीय स्थान पाया। अंडर 17 बालिका वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, रूपांशी ने द्वितीय स्थान पाया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगेंद्र पाल सिंह योगी जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती ने किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार जिला सचिव क्रीड़ा, राजीव कुमार ग्राम प्रधान केलनपुर, सत्यदेव सिंह ग्राम प्रधान सराय एवं डॉ. हरवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शूटिंग कोच आशु कुमार, आकाश कुमार, नवनीत कुमार, प्रशांत कुमार तोमर, सत्यवीर सिंह, कुलवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, शिखा रानी, पवनलता, अनुपा, राजबाला, अंजू, रेशू, राखी, गार्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें