फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की टीम ने फतेहपुर का दौरा किया

विज्ञापन
मंडावर के गांव फतेहपुर के पास तेजी से कटान करती गंगा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की टीम ने फतेहपुर का दौरा किया
विज्ञापन

मंडावर। सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने गंगा खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव फतेहपुर सभाचंद के पास खेतों की भूमि का कटान होता मिला। मौके पर मौजूद गांव वालों ने अधिकारियों से गंगा नदी में लकड़ी का तटबंध बनाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को अधीक्षण अभियंता केके शर्मा गांव कोहरपुर पहुंचे। वहां गंगा कटान नहीं कर रही थी। सिंचाई विभाग के अफसरों को देखकर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने लकड़ी का स्टड बनवाने की मांग की। कहा कि गंगा उनके खेतों की ओर कटान करती रहती है। कटान को रोकने के लिए स्टड बनना जरूरी है। गांव फतेहपुर सभाचंद में गंगा कटान कर रही है। गंगा की धारा गांव की ओर एक जगह घूमकर कटान कर रही है। किसानों ने टीम को पूरा हाल दिखाते हुए स्टड बनाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता गांव मीरापुर भी गए। वहां सब कुछ ठीक मिला। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के एक्सईएन रामबाबू का कहना है कि जहां जरूरत होगी वहां पर तटबंध निर्माण कराया जाएगा। कहा कि बारिश का अब केवल 15 दिन का समय बचा है। बारिश के समय और खर्च को देखकर ही लकड़ी का स्टड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें