प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर और दलाल का पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया, जबकि मुन्नाभाई फरार है। जिसकी तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया है। वहीं सॉल्वर गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है।
रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने विशाल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मोकामा जिला पटना बिहार और विवेक राठी पुत्र हरेंद्र राठी निवासी जैन कॉलोनी हस्तिनापुर का चालान कर कोर्ट में पेश किया। बता दें कि शनिवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में राजकीय पालिटेक्निक के गेट पर चेकिंग के वक्त सॉल्वर विशाल कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया था। सॉल्वर के पकड़े जाते ही उसे परीक्षा केंद्र तक लाने वाला विवेक राठी गेट के पास से भागने लगा। तभी पुलिस ने विवेक को भी दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
पूछताछ में सामने आया कि ब्रिजेश कुमार पुत्र चमन निवासी नत्थी का बाग नजीमपुरा बुलंदशहर केर स्थान पर सॉल्वर विशाल परीक्षा देने आया था। परीक्षा में पास कराने का ठेका दो लाख में विवेक ने लिया, विवेक ही सॉल्वर को लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। प्रवेश पत्र पर लगा फोटो, सॉल्वर से मेल नहीं खाया। जिसके चलते सॉल्वर पकड़ में आ गया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम विशाल, ब्रिजेश और विवेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए सॉल्वर समेत दो आरोपियों को चालान कर दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।