फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
25 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार रात एसपी कंपाउंड के एक पुलिसकर्मी समेत नौ लोगों की आई पॉजिटिव जांच रिपोर्ट ने जिले वासियों को परेशान कर दिया तो वहीं दूसरी ओर एसपी आवास एवं कैंप कार्यालय पर तैनात करीब 25 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारी की मां को उपचार के लिए टीएमयू मुरादाबाद भेजा था। उनका वहीं पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जून में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस कारण जिले में आए दिन नए केस मिल रहे हैं। अब तक जिले में कुल 198 लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि 93 लोगों ने अब तक कोरोना को हराया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या एक सौ एक है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुुसार सात जून को जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की माता की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस अधिकारी के परिजनों समेत उनके कैंप कार्यालय और आवास पर तैनात करीब 25 पुलिसकर्मियों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा प्रयोगशाला भेजे थे। सीएमओ ने बताया कि इन सभी 25 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे जिला प्रशासन और जनपदवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें