फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार इंटर कॉलेज के लिपिक की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। बिजनौर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार जनपद मैनपुरी निवासी अखिलेश कुमार (45) की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी के गांव नगला दलफ खुर्द निवासी अखिलेश कुमार पुत्र मुरारी लाल थाना चांदपुर के गांव स्याऊ में किराए के मकान में रहते थे। वर्तमान में दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में लिपिक के पद पर थे। शनिवार की देर रात चांदपुर मोहल्ला श्रीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक व उनके पुत्र युवराज के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कराल फाटक की ओर से बाइक से लौट आ रहे थे। चांदपुर में कफील नर्सिंग होम के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अखिलेश (45) की मौत हो गई। अभिषेक और युवराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को पहले सीएचसी में लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें