फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मतदाता सूची में बहुप्रविष्टियां रोकने के लिए जन सुविधा केंद्रों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जनपद के जन सुविधा केंद्र संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरने की निर्धारित प्रक्रिया का सही ढंग से पालन किया जाए। आवेदकों को भी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्म-6 भरते समय आवेदक या उसके संबंधी का मोबाइल नंबर अंकित किया जा सकता है। कहा कि फार्म-6 भरते समय आवेदक का पूरा और सही आवासीय पता तथा पिन कोड अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। इससे डाक विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाने वाला मतदाता फोटो पहचान पत्र सही पते पर समय से पहुंच सके। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरते समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर तथा पूर्ण आवासीय पता अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन



जन सुविधा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फार्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। किसी भी स्थिति में संचालक अपना स्वयं का मोबाइल नंबर या कोई काल्पनिक नंबर दर्ज न करें। आवेदन की संदर्भ संख्या उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती है, जो फार्म-6 में अंकित किया गया है। नेटवर्क समस्या होने पर ई-हस्ताक्षर के बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित संदर्भ संख्या का स्क्रीनशॉट लेकर या उसे नोट करके आवेदक को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें