फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को निष्पक्ष और पारदर्शिता से चुनाव कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों को निष्पक्ष और पारदर्शिता से चुनाव कराने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक सिद्धरामप्पा कप्पत्तनवर तथा अर्जुन लाल जाट ने संयुक्त रूप से निर्वाचन व्यय से संबंधित टीमों के प्रभारियों से वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षकों ने सभी टीमों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक दूसरे के साथ सहयोग करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें। निर्देश दिए कि सभी टीमों के प्रभारी एवं कर्मचारी एक दूसरे के मोबाइल नंबर अपने पास रखें ताकि एक दूसरे को तत्काल सहायता एवं सहयोग प्राप्त हो सके। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना उनकी अनुमति के स्टेशन न छोड़ने के निर्देश भी दिए। कहा कि चुनाव में वीडियोग्राफी बहुत महत्वपूर्ण है। निर्देश दिए कि वीडियोग्राफी टीम के प्रभारी पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी का कार्य करें और कार्य समाप्ति के बाद तुरंत उसकी सीेडी निगरानी टीम को उपलब्ध कराएं ताकि उसका परीक्षण कर व्यय का लेखा-जोखा तैयार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। मतदाता को शराब, धन आदि बांटने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल फ्लाइंग स्क्वॉड आदि अन्य संबंधित टीमें मौके पर जा कर उसका निरीक्षण करें और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाए। कहा कि यदि राजनीतिक पार्टी का कोई स्टार प्रचारक अपने संबोधन में पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील करता है तो उसको संबंधित पार्टी के प्रत्याशी के व्यय में शामिल करें। प्रेक्षक द्वारा सभी टीमों के प्रभारियों से जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि प्रति विधान सभा दो-दो वीडियोग्राफी टीम, तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें तीन तीन पालियों में 24 घंटे संचालित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें