फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक में बूथ कमेटी बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की बैठक में बूथ कमेटी बनाने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। सपा की बैठक में संगठन की समीक्षा करने के साथ कार्यालय के सुंदरीकरण व विधानसभा चुनाव के आवेदन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अपराध का बोलबाला हैं। भाजपा सरकार के जंगलराज ने जनता के सुख चैन व सुरक्षा को जला डाला हैं। लोग रोजगार व शिक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अपराध नहीं रुक रहे। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 2022 के चुनाव में जनता वोट के जरिये कड़ा जवाब देगी। भाजपा के राज में संविधान भी खतरे में हैं। अनुसूचित, पिछड़ों व सवर्णों सभी को अपमानित किया जा रहा है। बैठक में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटी बनाने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, विधायक मनोज पारस, नईमुलहसन, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, अमित चौहान, अनिल यादव, शमशाद अंसारी, पंकज चौधरी, राधा सैनी, अहमद खिजर, दारा सिंह समेत लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राशिद हुसैन ने की व संचालन आदित्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें