फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन और कोराना जांच कैंप बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन और कोराना जांच कैंप बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन और कोविड जांच प्रगति की समीक्षा की। एडीएम ने वैक्सीनेशन और जांच में क्षेत्र के पिछड़ने पर नाराजगी व्यक्त की।
एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ.पीआर नायर की उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन और कोविड जांच से संबंधित प्रगति की डॉ.फैज हैदर से जानकारी की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में एडीएम प्रशासन ने जनसंख्या के अनुरूप नजीबाबाद ब्लॉक के वैक्सीनेशन और कोविड जांच में पिछड़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वैक्सीनेशन और कोविड जांच केंद्र बढ़ाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को स्कूलों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन कराने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन और बस स्टेंड पर वैक्सीनेशन शिविर शुरू
नजीबाबाद। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए। तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर भी करीब एक माह से वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। एसडीएम ने अभिभावकों से किशोरों का वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें