बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक हुई। उन्होंने गंगा बैराज घाट पर विद्युत शवदाह गृह निर्माण पर एसडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बाबत सीएनडीएस द्वारा एस्टीमेट को फॉलोअप कराएं।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालावाली घाट निर्माण एवं गंगा घाट पर स्वच्छता की कार्ययोजना को जल्द बनाकर उसको संचालित करें। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि गंगा घाट पर आवश्यकतानुसार सफाई कर्मी बढ़ाना सुनिश्चित करें। नदियों में नालों का पानी नहीं जा रहा है उसका लिखित में प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें।
डीएम ने सिंगल यूज एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गंगा तटीय स्थित ग्रामों को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त करने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द से जल्द लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण की जियो टैगिंग को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।