बिजनौर में एक रिटायर्ड फौजी ने दरोगा और सिपाही से अभद्रता व गाली-गलौज ही नहीं की बल्कि दांतों से दरोगा के हाथ का अंगूठा चबा दिया। दरोगा और सिपाही के हाथों में कई जगह दांतों से काटकर घायल भी किया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।