बिजनौर में तैनात निरीक्षक राधेश्याम को केंद्रीय गृह मंत्री पदक मिलने पर बैच लगाते एसपी
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को भारत सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने निरीक्षक की वर्दी पर पदक लगाते हुए सम्मानित किया।
रामपुर में तैनाती के दौरान निरीक्षक राधेश्याम ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का खुलासा किया था। आरोपी के एक बाल के आधार पर पूरे केस को खोल कर रख दिया था। तीन महीने में ही आरोपी को फांसी की सजा करा दी गई थी। हर रोज इस केस की सुनवाई होती थी। इस केस की विवेचना को सर्वोत्तम माना गया। जिस आधार पर पदक मिला है। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज ने भी निरीक्षक राधेश्याम को पदक मिलने पर शुभकामनाएं दी।