फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक को जबरन पकड़ने में दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावर के गांव काजीवाला से युवक को जबरन उठाकर ले जाती पुलिस, स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
बिजनौर। प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे दरोगा और सिपाही ने एक युवक को जबरदस्ती पकड़कर थाने लाया गया। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट भी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद युवक को थाने से छोड़ दिया गया। इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पुलिस निजी गाड़ी से गांव तेय्यबपुर काजी उर्फ़ काजीवाला पहुंची। यहां संदीप उर्फ सन्नी को पुलिस ने बुलाया और जबरन गाड़ी में डाला गया। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि संदीप हरिद्वार सहित कई जिलों से लूट ओर चोरी के मामले में जेल जा चुका है। अब किसी अन्य मामले में पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया था। मामले में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं आरक्षी दिनेश भाटी को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने लाइन हाजिर कर दिया है साथ ही विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें