फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईसीयू में भर्ती दरोगा, सिर और पसलियों में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसके परिजनों द्वारा पीटे गए कस्बा चौकी इंचार्ज दरोगा ब्रह्मपाल गिरी की हालत गंभीर है। इस प्रकरण की जांच कर रहे सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि दरोगा मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। उनके हाथ, सिर और कई पसलियों में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को करीब दस बजे नगर के एक आश्रम परिसर में परिवार की महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसके परिजनों ने दरोगा ब्रह्मपाल गिरी पर हमला कर दिया था। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कहना है कि दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इस मामले में पुलिस आरोपी ओमवेश और उसके भाई राहुल को दरोगा से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को उनका चालान किया जा चुका है।
महिला ने एसपी को प्रार्थना देकर लगाए गंभीर आरोप

बताया गया कि छेड़खानी के मामले में पीड़ित महिला ने बिजनौर में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से अभी तक महिला के प्रार्थना पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सीओ का कहना है कि महिला के प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति हैं दरोगा : सीओ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के तहत आश्रम में रहने वाले साधु-संतों व अन्य लोगों से भी जानकारी की जा रही है। 59 वर्षीय दरोगा ब्रह्मपाल गिरी का 2027 में रिटायरमेंट है। दरोगा पूजा-पाठी व्यक्ति हैं। प्रत्येक मंगलवार को व्रत रख प्रसाद का वितरण करते हैं। जिस दिन घटना हुई, उस दिन भी दरोगा का मंगलवार को व्रत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें