फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निजी अस्पतालों में घायलों का होगा निशुल्क इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार ने शुरू की रोड एक्सिडेंट विक्टिम योजना
विज्ञापन

- योजना के तहत घायल का 1.5 लाख रुपये तक का होगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में हो रहे सड़क हादसों में लाेग घायल हो रहे हैं। कई बार इलाज के अभाव में लोगों की जान चली जाती है। इसी को लेकर सरकार ने रोड एक्सिडेंट विक्टिम योजना शुरू की है। अब निजी अस्पताल में भी घायलों का डेढ़ लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा।

जिले में 10 हॉट स्पॉट पुलिस विभाग ने चिन्हित किए हैं। जहां, सर्वाधिक हादसे होते हैं। ऐसे में हादसे में लोग नजदीकी निजी अस्पताल में अपना इलाज करा सकेंगे। सरकारी अस्पताल की दूरी अधिक होने-होने पर कभी-कभी घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। जिससे इलाज देर से शुरू होता है। इसलिए, यह योजना शुरू हुई है। दुर्घटना की तारीख से अधिकतम सात दिन तक योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना का लाभ किसी भी सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग से उत्पन्न सड़क दुर्घटना में मिलेगा। वहीं दुर्घटना के 24 घंटे बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले पीड़ित योजना के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी अस्पताल में योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा रोड एक्सिडेंट विक्टिम योजना के तहत भी कुछ अस्पताल नामित किए जाएंगे। उनमें भर्ती कर मरीज का इलाज निशुल्क हो सकेगा। उपचार के लिए 254 स्वास्थ्य लाभ पैकेज उपलब्ध हैं।
सड़क हादसों में घायल हुए 478 लोग
जिले में साल 2025 तक 15 दिसंबर तक 576 सड़क हादसे हुए। इनमें से 357 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 478 लोग इन हादसों में घायल हुए। घायलों का समय पर इलाज मिले। इसलिए, सरकार की ओर से यह योजना संचालित हुई है।
विज्ञापन


वर्जन::
सरकार ने सड़क हादसे में घायलों के लिए रोड एक्सिडेंट विक्टिम योजना शुरू है। नामित निजी अस्पतालों में योजना के तहत घायलों का निशुल्क उपचार हो सकेगा। जिला स्तरीय गठित कमेटी अस्पतालों को इलाज का पैसा जारी करेगी। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें