फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रियंका गांधी के जन्मदिन का केक काटने के बाद आपस में भिड़े कांग्रेसी

विज्ञापन
​बिजनौर में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में होती मारपीट। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
-अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और झालू नगर अध्यक्ष के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के दो पदाधिकारी आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

सोमवार को बिजनौर में कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ देर के बाद ही झालू के रहने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चले और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते ही यह मारपीट हुई है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें