फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्बसुम के शरीर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तब्बसुम के शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन

हल्दौर। गांव खारी निवासी एक महिला की दहेज की खातिर हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सास को नगर के रेलवे फाटक के समीप बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण शरीर पर गंभीर चोट होना बताया गया है।
विज्ञापन

गांव खारी निवासी महिला तब्बसुम उर्फ सोनी के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज की खातिर करीब तीन दिन पूर्व उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का शव मायके वालों को घर की चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके मुंह व शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बांकपुर उर्फ मिर्जापुर महेश निवासी मृतका की मां रईसा ने अपनी पुत्री के पति सलमान, सास तसलीमा, ससुर उस्मान, जेठानी फरमाना, ननद आसमां शब्बो हलीमा मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गीदड़पुर निवासी नंद शाहनाज व चचेरी समेत करीब नौ लोगों के खिलाफ शादी में कार न देने पर प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे सोनी की सास तसलीमा को रेलवे फाटक के समीप स्थित बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत शरीर पर गंभीर चोट से हुई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें