फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों को गन्ना रोग की रोकथाम, अधिक उत्पादन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए बिलाई मिल की ओर से हुई किसान गोष्ठी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए बिलाई चीनी मिल की ओर से ग्राम कुतुबपुर गढ़ी, सिकन्दरी में किसान गोष्ठी की गई। गोष्ठी में गन्ना शोध संस्थान मुजफ्फरनगर से आए गन्ना वैज्ञानिक डाॅ. अवधेश डागर ने गन्ना फसल में लगने वाली बीमारी लाल सड़न, पोक्का बोइंग रोग आदि के बारे में जानकारी दी।
वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर ने किसानों को गन्ना प्रजाति को-0238 के स्थान पर अन्य स्वीकृत गन्ना प्रजाति जैसे सीओ-0118, सीओ- 15023, को लख-14201 आदि की बुआई करने की सलाह दी। वैज्ञानिक डाॅ. अजय कुमार चौहान ने किसानों को गन्ना फसल की बीमारी टॉप बोरर कीटो से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी में चीनी मिल के इकाई प्रमुख विजयवीर सिंह ने किसानों को भूमि उपचार के लिए ट्राईकोडर्मा का प्रयोग अवश्य करने व बीज उपचार के लिए थायोफिनेट मिथाइल (प्रिज्म) का प्रयोग के बारे में जानकारी दी। देवेन्द्र कुमार सहायक महाप्रबन्धक गन्ना, नवीन कुमार आर्य, वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना ने किसानों को उन्नत गन्ना बीज, सुविधाएं आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिप्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, किसान अशोक कुमार, राजकुमार पूर्व प्रधान, होशराम सिंह पूर्व प्रधान, ऋषिपाल पूर्व प्रधान, सतराम सिंह, दारा सिंह, नरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें