फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामनाथ सिंह अध्यक्ष एवं वीरेंद्र कुमार चुने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति का हुआ गठन
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर 24 नवंबर को होगा मेधावियों का सम्मान समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से निर्विरोध रामनाथ सिंह अध्यक्ष एवं वीरेंद्र कुमार महासचिव चुने गए। साथ ही 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मेधावियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया।
राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज के सभागार में समिति की बैठक हुई। इसमें विगत कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया को पूरा किया गया। सर्वसम्मति से निर्विरोध रामनाथ सिंह को अध्यक्ष, बृजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार महासचिव, चंद्रहास सिंह प्रवक्ता, देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह सह कोषाध्यक्ष, जितेंद्र के राव संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

साथ ही सह संयोजक संजय कुमार, ऑडिटर गुलशन सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक में 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने वर्ष 2024 में हाई स्कूल एवं इंटर में 70 प्रतिशत स्नातक एवं परास्नातक 60 प्रतिशत व एमसीए एमबीए एम-टेक एमएड में 75 प्रतिशत अंक अर्जित किए हो।
विज्ञापन


आईएएस पीसीएस एनडीए आईआईटी नेट एमबीबीएस एमएस एमडी पीएचडी फैलोशिप की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश लेने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। समिति से पूर्व अध्यक्ष सुरेश भारती की अध्यक्षता एवं चंद्रहास सिंह के संचालन में बैठक हुई। बैठक में आरजेपी के प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, जयराम सिंह, तेजपाल सिंह, चंदू सिंह, अमर सिंह, राजेश कुमार रवि, लेफ्टिनेंट तेजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, विक्की हल्दुआ, रामनाथ सिंह, बृजेश कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें