फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर लिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के ठिकानों पर सटीत एयर स्ट्राइक कर उन्हें मार दिया। सेना व सरकार के साहसी कदम की चौतरफा सराहना हो रही है। देशवासियों में जोश व उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन



- बेटियों ने आतंकियों को दिया करारा जवाब - साकेंद्र प्रताप सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आतंकियों ने पहलगाम में भारत की कई बेटियों की मांग का सिंदूर उजाड़ा था। भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर में आतंकियों को नेस्तनाबूद कर इसका बदला लिया है। सेना और एयरफोर्स की महिला अधिकारियों ने ही आतंकियों को इसका जवाब दिया है।


-आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया -सुचि चौधरी
सदर विधायक सुचि चौधरी ने कहा कि भारत की सेना ने 15 दिन बाद आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सरकार व भारतीय सेना की कार्रवाई से आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान उसकी औकात दिखा दी।
विज्ञापन



-एयर स्ट्राइक की सराहना - शैलेंद्र
भाकियू जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षामंत्री व तीनों सेनाओं के अध्यक्षों की सराहना की। सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह सराहनीय है।
-

-सेना का शौर्य सराहनीय - सुमन चौधरी
समाजवेसी सुमन चौधरी ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने सीधे आतंकियों को सबक सिखाने के लिए पराक्रम व शौर्य के साथ अटैक किया है, वह सराहनीय है। सेना ने आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाकर उन्हें जवाब दिया।
-
सीमा पर की सेवा की याद आ गई: चेतराम सिंह


नूरपुर। पूर्व सैनिक चेतराम सिंह ने बताया कि उन्हें देश की सीमा पर की गई सेवा की याद आ गई। वह भी अपनी सेवा के दौरान कूपपाडा में रहे हैं, जहां से करीब दो किलोमीटर बॉर्डर लगता है। भारतीय सेना ने करारा जवाब देकर पाकिस्तान को अपनी ताकत व धैर्य की सीमा पार करने का परिचय कराया है।

- ऑपरेशन सिंदूर करारा जवाब: तहसील अहमद


नजीबाबाद। विधायक तसलीम अहमद ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत की गई कार्रवाई को भारतीय सेना का सहित वक्त पर लिया गया कदम बताया। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा नौ आतंकी ठिकाने को तबाह करने की कार्रवाई के लिए भारत सरकार और भारतीय सैनिकों की प्रशंसा की।
-
करारा जवाब जरूरी था: मीना बख्शी
समाजसेवी मीना बख्शी ने कहा कि पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब जरूरी था। अब पाकिस्तान को पता चल गया होगा कि भारत मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें अपनी सेना के कौशल और साहस पर गर्व है।

पाकिस्तान मुंह की खायेगा: केशव फौजी
पूर्व फौजी केशव सिंह ने कहा कि आज भारत और भारत की सेना सशक्त है। पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी, जिसका करारा जवाब दिया गया। सेना का साहस और सरकार के अडिग निर्णय से हौंसला बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें