फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने दिया धरना

Wed, 07 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विद्युत अ​धिशासी अ​भियंता को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकश​क्ति के कार्यकर्ता। स्रोत संग
विज्ञापन
बिजनौर। बिजली कटौती समेत बिजली विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निदान को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने एसई कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन की ओर से अधीक्षण अभियंता की अनुपस्थिति में बिजनौर के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम को एक ज्ञापन सौंपा गया। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन फिर आंदोलन करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, सतबीर सिंह, रामकुमार सिंह, डाॅ. गौरव चौधरी, योगेंद्र सिंह काकरान, डाॅ. अरुण कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप राणा, मूला सिंह, नौबहार सिंह, जितेंद्र सिंह, नीटू राणा, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

-यह रही मुख्य मांगे

-कटौती बंद कर शेड्यूल के अनुसार निजी नलकूपों के लिए दस घंटे बिजली आपूर्ति की जाए,
-चांदपुर के ग्राम बवनपुरा में घरों की छत पर निकलने वाली बिजली की लाइन गांव से बहार निकाली जाए
-गांवों में अंधाधुंध बिजली कटौती बंद कर बिजली आपूर्ति दुरुस्त किया जाएगा।
-जर्जर लाइन के तार बदले जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें