फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए घातक: योगी

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम आदमपुर में वर्धमान कॉलेज के रासेयो शिविर में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण के लिए घातक: योगी
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की छात्रा इकाई प्रथम व द्वितीय के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुए शिविर के दूसरे दिन लक्ष्यगीत का गायन हुआ। मुख्य अतिथि एग्रीकल्चर टेक्नोलॉली मैनेजमेंट एजेंसी के जिला प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी ने कहा कि आज के दौर में सारा विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है और हमारे देश में इसकी स्थिति विकट दिखाई देती है। वर्तमान में भारत की आबादी लगभग 130 करोड़ पहुंच गई है। हम सभी को जनसंख्या नियंत्रित करने की ओर ध्यान देना होगा। कहा कि शहर से लेकर गांव तक हर जगह कूड़े के ढ़ेर नजर आ रहे हैं। इसके लिए कहीं न कहीं हम सभी दोषी हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा रघुवंशी, अंशिका रानी, शर्मिला, प्रिया शर्मा, अदीबा, जरीन, साक्षी रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें