फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज के दाम बढे़, फसलों के वही

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज के दाम बढे़, फसलों के वही
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर से खरीफ की फसलों के बीज के दाम निर्धारित किए गए हैं। बीज के दामों में 150 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की गई है। किसानों को फसल बोने के लिए बीज के दाम अधिक चुकाने होंगे, लेकिन बाजार में फसल के दाम अच्छे मिलने की कोई गारंटी नहीं है। खरीफ की फसल में पिछले साल किसानों को धान की अच्छी कीमत बाजार में नहीं मिल पाई थी।
किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को फसलों के उन्नत बीज दिए जा रहे हैं। किसान अगर अपने घर का बीज कई साल तक बिना शोधित किए बोते हैं, तो इससे पैदावार कम होती जाती है। साथ ही फसल में रोग भी आने लगते हैं। किसानों को फसलों के उन्नत बीज कृषि विभाग की सरकारी दुकानों पर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। फसल के दाम भले ही बढ़ें या न बढ़ें, लेकिन सरकारी बीज के दामों में हर साल अच्छी खासी वृद्धि की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल किसानों को धान की फसल का जो बीज मिलेगा वह पिछले साल फसल के सरकारी दाम से करीब दोगुना और बाजार दाम से करीब तीन गुना महंगा है। अच्छी फसल के लिए किसानों को महंगा बीज ही खरीदकर बोना होगा। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार किसानों को बाजार में सही दाम नहीं मिल रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर भी फसल बिकने की कोई गारंटी नहीं है। सरकार को अपने बीज बेचने का ही ध्यान रहता है, किसान की फसल खरीदने से कोई मतलब नहीं है।
फसल पिछले साल दाम अब दाम
धान मोटा 3340 3480
धान महीन 3370 3510
बासमती 4760 4380
ज्वार 4810 4990
बाजरा 4020 4310
सोयाबीन 6920 7070
अरहर 9100 9670
तिल 15750 15580
नोट : बीज के दाम प्रति क्विंटल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें