फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ी कार्रवाई: धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग का छापा, अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप

Wed, 29 Oct 2025 10:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के धामपुर चीनी मिल में बुधवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिल स्टाफ के फोन स्विच ऑफ करा दिए गए और ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मौके पर सुरक्षा घेराबंदी की गई है।

विज्ञापन
चीनी मिल से बाहर निकलते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले की धामपुर चीनी मिल में बुधवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई की। टीम के मिल परिसर में प्रवेश करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई शुरू होने के बाद चीनी मिल प्रशासन और कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम मिल के विभिन्न दफ्तरों और रिकार्ड रूम में जांच कर रही है। इसके साथ ही मिल गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और बेचैनी देखी जा रही है।

मीडिया कर्मियों ने जब मिल परिसर में जाकर स्थिति जानने की कोशिश की, तो टीम में शामिल अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और मोबाइल कब्जे में लेने का प्रयास भी किया। वहीं, मिल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई दो से तीन दिन तक चल सकती है। दूसरी ओर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें