फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती करने वाले किसानों की बढ़ाई जाए आमदनी:सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जैविक खेती करने वाले किसानों की बढ़ाई जाए आमदनी: सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे जैविक कृषि कार्यक्रम की समीक्षा की। अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ने को कहा।
जिला कृषि अधिकारी, परियोजना समन्वयक डास्प डा.अवधेश मिश्रा ने बताया कि गंगा किनारे स्थित 46 ग्राम पंचायतों में गठित 58 कृषक समूहों के द्वारा जैविक कृषि कार्यक्रम का खरीफ 2020 से संचालन किया जा रहा है। इसमें 1218 कृषकों की 1160 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है और कार्यक्रम के निर्धारित मानक के अनुसार वर्मी कंपोस्ट एवं तरल जैविक खाद बनाने की यूनिट स्थापित की गई है। किसानों द्वारा हरी खाद का उत्पादन जैव उर्वरकों सहित अन्य कंपोस्ट खाद का प्रयोग कर भूमि की उर्वरा शक्ति को पुनर्जीवित किया जा रहा है। बायो पेस्टीसाइड एवं तरल कीटनाशी बनाकर कीट एवं रोगों का नियंत्रण एवं प्रबंधन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ स्थानों पर कैनोपी लगाकर भी चयनित किसानों द्वारा जैविक उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से जैविक गुड़, चावल, उड़द, गेहूं, मसूर, चना, सरसों एवं विभिन्न सब्जियों का उत्पादन कराया जा रहा है। किसानों ने सीडीओ से उत्पाद की बिक्री हेतु और सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। सीडीओ केपी सिंह ने किसानों को ऐसी कंपनी या संस्था से जोड़ने के निर्देश दिए जो इस तरह के उत्पादों का विपणन का कार्य बड़े स्तर पर करती हैं। साथ ही किसानों को जड़ीबूटी, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, फूलों आदि की खेती से भी जोड़ा जाए, जिससे किसानों को अधिक लाभ अर्जित हो।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में नोडल एजेंसी शील बायोटेक नई दिल्ली के प्रतिनिधि डा.जेपी शर्मा व सिमफेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में सीवीओ डा.एसबी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सीडीओ द्वारा कार्यक्रम के उत्पादों की बिक्री हेतु लगाई गई कैनोपी का रिबन काटकर उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें