फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शुगर मिल में पेराई 18 से शुरू

Mon, 16 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की चार शुगर मिल 18 नवंबर से पेराई शुरू कर देंगी। रविवार को इन शुगर मिलों ने करीब साढे़ तीन लाख क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया।
विज्ञापन


उधर करीब एक दर्जन गांवों में गन्ना खरीद केंद्र लगने की प्रक्रिया शुरू नहीं करने के बारे में अधिकारियों की चुप्पी को लेकर रोष है।

डीसीओ ओपी सिंह ने बताया कि जिले की धामपुर, स्योहारा, बिलाई और नजीबाबाद शुगर मिल 18 नवंबर बुधवार से पेराई शुरू कर देंगी।

रविवार को धामपुर मिल ने एक लाख  क्विंटल, स्योहारा ने एक लाख 46 हजार क्विंटल, बिलाई ने 56 हजार क्विंटल, नजीबाबाद ने 35 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट किसानों को वितरित कर दिया है।

नजीबाबाद सहकारी क्षेत्र तथा बाकी तीनों शुगर मिल निजी क्षेत्र की हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि जिले की बाकी पांच शुगर मिल भी 25 नवंबर तक पेराई शुरू कर देंगी। इसको लेकर प्रशासन संचालकों पर दबाव बनाए हैं।
विज्ञापन

 
उधर गोकलपुर गांव के किसानों का कहना है कि कई गांवों के पांच दर्जन सेंटर पहले बिजनौर मिल से जुडे़ थे। पिछले साल उन्हें बिलाई से जोड़ दिया। बिलाई मिल ने 18 नवंबर से पेराई शुरू करने की घोषणा की है।

उनका इंडेंट भी बट गया है। उन्हें नहीं पता कि वे किस मिल से जुड़े रहेंगे। अभी तक गांव में सेंटर लगाने के लिए सर्वे तक नहीं हुआ है। अधिकारी इस बारे में चुप्पी साधे हैं। यदि गन्ना काटकर खेत खाली नहीं हुए तो उनकी गेहूं की बुआई नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


डीसीओ ओपी सिंह का कहना है कि जो सेंटर पिछले साल बिलाई मिल को ट्रांसफर किए गए थे, वे इस सीजन में भी बिलाई  मिल से ही संबद्ध रहेंगे। इन गांवों में सेंटर नहीं लगने के बारे में वह पता करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें